7298020001
कठुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शिशु मॉडल हाई स्कूल सावन चक में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन ‘मेरे सपनों का भारत’ की जिला प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीती शर्मा ने किया, जबकि सह-प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिनेश्वर सिंह ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 2047 के विकसित भारत के सपने को अपनी कल्पनाशक्ति के माध्यम से अभिव्यक्त किया। बच्चों ने चित्रों और भाषणों के जरिए अपने मन में बसे भारत के भविष्य की तस्वीर प्रस्तुत की। किसी ने विकास और आधुनिकता को अपनी कल्पना का हिस्सा बनाया तो किसी ने देश के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार भाषण के माध्यम से सामने रखे। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक जसरोटिया ने भी अपने विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और उनकी कल्पनाशील अभिव्यक्ति की सराहना की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपदेश अंडोत्रा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने का मंच मिला और उन्होंने भविष्य के भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं को रंगों तथा शब्दों में अभिव्यक्त किया।