कठुआ। हीरानगर पुलिस ने सल्लन इलाके में नशीले पदार्थ (चिट्टा) का सेवन करते एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बिना पंजीकरण के एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की दोपहर का है, जब पुलिस टीम ने एक युवक को चिट्टा का सेवन करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नरेश सिंह निवासी चिंगड़ी मकवाल, रामकोट -बिलावर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी हुई है कि आरोपी ने चिट्टा कहा लिया और उसे नशा बेचने के पीछे कोन लोग शामिल है।