हीरानगर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरिपुर में 6 अक्टूबर से पांच दिवसीय हरि नाम चर्चा का आयोजन किया जाएगा। परम पूज्य संत श्री गंगाधर महाराज जी के पावन सानिध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।
आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गांव के युवा और बच्चे पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सफाई तथा अन्य सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर गांव में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल देखने को मिल रहा है।
आयोजकों के अनुसार इस बार हरि नाम चर्चा को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में हरि नाम संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं को संत श्री गंगाधर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार आयोजन में शामिल होकर हरि नाम संकीर्तन में भाग लेने तथा नई पीढ़ी को भक्ति, सेवा और संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया है। आयोजन को लेकर गांव के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।